फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल सुधार गृह से फरार आरोपी पुलिस गिरफ्त में आया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-25 स्थित बाल सुधार गृह से फरार आरोपी को सेक्टर-24 चौकी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को सेक्टर-11 थाना क्षेत्र से दबोचकर वापस बाल सुधार गृह भेज दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि सेक्टर-25 स्थित बाल सुधार गृह से शुक्रवार को नाश्ते के दौरान हत्या मामले का दोषी तरुण फरार हो गया था। सूचना मिलने पर सेक्टर-11 थाना प्रभारी रंजोध सिंह, सेक्टर-24 चौकी प्रभारी रवदीप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लापरवाही बरतने पर बाल सुधार गृह के सुरक्षाकर्मी मलोया निवासी अभिनव के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। आरोपी के फरार होने के बाद सुरक्षाकर्मी ने लापरवाही स्वीकार कर ली थी।
आरोपी तरुण पर 2017 में सेक्टर-39 थाने में हत्या का केस दर्ज हुआ था। गिरफ्तारी के बाद नाबालिग होने पर उसे बाल सुधार गृह में रखा गया था। तरुण ने 2017 में सेक्टर-37 स्थित बत्रा सिनेमा के पास एक युवक की हत्या कर दी थी। इस केस में तरुण को उम्रकैद की सजा सुनाई गई, लेकिन उसकी उम्र 18 साल से कम थी, इसलिए उसे सेक्टर-25 बाल सुधार गृह में भेज दिया गया था। अब उसकी आयु 20 वर्ष है।
विज्ञापन

बाल सुधार गृह से पहले भी भाग चुके हैं आरोपी
तरुण के भागने की पुष्टि उस वक्त हुई, जब सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। इसमें सामने आया कि तरुण बाल सुधार गृह की दीवार फांदकर फरार हो गया है। इससे पहले भी बाल सुधार गृह से कई युवक भागने में कामयाब हुए हैं, लेकिन बाल सुधार गृह कोई ऐसा ठोस कदम नहीं उठाता, जिससे वहां से भागने वालों पर रोक लग सके। इनमें ज्यादातर केसों में युवक दीवार फांदकर भागने में कामयाब रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें