फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा में 11 लोगों की जिंदगी बचाने वाले पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री रक्षक पदक : सीएम मान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 23 जुलाई को सरहिंद नहर में कार गिरने से हुए हादसे में 11 लोगों की जान बचाने वाले चार जांबाज पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर पीसीआर टीम के चार सदस्यों एएसआई राजिंदर सिंह, एएसआई नरिंदर सिंह, कांस्टेबल जसवंत सिंह और कांस्टेबल हरपाल कौर को उनकी बहादुरी और शानदार सेवा के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने एलान किया कि स्वतंत्रता दिवस के राज्यस्तरीय समारोह के दौरान इन जांबाज पुलिस कर्मियों को मुख्यमंत्री रक्षक पदक से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने उनके साहस की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इन कर्मियों ने समर्पण और दृढ़ संकल्प के साथ लोगों की सेवा कर पंजाब पुलिस की गौरवशाली परंपरा को बनाए रखा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत सक्रिय हुई और पांच बच्चों समेत सभी 11 पीड़ितों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यह बेहद गर्व और संतोष की बात है। एएसआई नरिंदर सिंह ने डूबती कार से परिवार को बाहर निकालने के लिए नहर में छलांग लगा दी। इतना ही नहीं कांस्टेबल जसवंत सिंह, जो तैरना भी नहीं जानते थे, उन्होंने भी नरिंदर सिंह का साथ दिया और अपनी जान की परवाह किए बिना पूरे परिवार की जान बचाई।
विज्ञापन

इस घटना को अद्भुत साहस और पेशेवर प्रतिबद्धता का प्रतीक बताते हुए मुख्यमंत्री ने बठिंडा के एसएसपी अवनीत कोंडल और उनकी पूरी टीम को भी बधाई दी, जिन्होंने मानवता की एक मिसाल कायम की। सीएम मान ने आशा व्यक्त की कि इस साहसिक और अनुकरणीय कार्य से बाकी पुलिस कर्मी भी प्रेरणा लेंगे और राज्यवासियों की सेवा इसी भावना और समर्पण के साथ करते रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें