फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 19 दिसंबर से शुरू होने वाले स्वदेशी मेले का मुख्यमंत्री सैनी ने किया पोस्टर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। अगले महीने होने वाले स्वदेशी मेला 2025 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रविवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक प्रेम गोयल और स्वदेशी जागरण मंच के उत्तर क्षेत्र संयोजक डॉ. राजेश गोयल के साथ मेले का पोस्टर जारी किया।
विज्ञापन

मेला 19 से 28 दिसंबर तक शालीमार ग्राउंड में आयोजित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वदेशी उत्पादों का समय आ चुका है और स्थानीय वस्तुओं को बढ़ावा देना आर्थिक आत्मनिर्भरता का सबसे बड़ा कदम है। आयोजकों ने बताया कि स्वदेशी अभियान कई महीनों से पूरे हरियाणा में चल रहा है और रथ यात्रा को जगह-जगह उत्साह से स्वागत मिला। मेले में योग शिविर, स्वास्थ्य जांच, किसान सम्मेलन, सांस्कृतिक संध्याएं, बाल महोत्सव, रक्तदान शिविर और विचार गोष्ठियां होंगी। प्रतिदिन भारत माता की आरती भी आकर्षण रहेगा। कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें