फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबोहर कांड पर मुख्यमंत्री बोले, ऐसी घटनाएं होती रहती हैं

Tue, 15 Dec 2015 10:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब से दिल्ली की संसद तक गूंजने वाले अबोहर कांड पर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का बयान काफी चौंकाने वाला है। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहना है कि ऐसी घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन अन्य राज्यों के मुकाबले पंजाब में ये बेहद कम हैं। बादल ने कहा कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी।
विज्ञापन


सीएम ने इस कांड में कथित तौर पर शामिल शिवलाल डोडा का भी अकाली दल के साथ संबंध होने से इनकार किया।

‘कांग्रेस एवं अन्य संगठन अबोहर की घटना को जातिगत रंग देने के प्रयास कर रहे हैं जबकि यह गैंगवार से संबंधित है। इसमें दोनों धड़ों के सदस्य दलित भाईचारों से संबंध रखते हैं। सरकार कानून को अपने हाथ में लेने वालों से कठोरता से निपटेगी।’
-हरचरन सिंह बैंस, शिअद महासचिव और मुख्यमंत्री पंजाब के मीडिया सलाहकार
Trending Videos
विज्ञापन

भीम टांक के परिवार को पांच लाख के सहयोग का ऐलान

पंजाब अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के चेयरमैन राजेश बग्गा ने भीम टांक के घर पहुंचे और उनके परिवार के लिए आयोग की ओर से 5 लाख रुपये की सहायता देने का ऐलान किया।

राजेश बग्गा ने कहा कि पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए आयोग दिन-रात एक कर देगा। बग्गा ने कहा कि रुपये से किसी भी पारिवारिक सदस्य की कमी को पूरा नहीं कर सकता, लेकिन पहले से चली आ रही रिवायत के अनुसार परिवार को आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है।

पंजाब अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग द्वारा विशेष टीम का गठन करके अबोहर कांड की रिपोर्ट तैयार की जा रही है और शीघ्र ही सभी पुलिस अधिकारियों को आयोग के प्रदेश मुख्यालय में भी तलब किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें