फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः मुख्यमंत्री मनोहर लाल की हालत में सुधार, आज दोबारा होगा कोरोना टेस्ट

Mon, 31 Aug 2020 01:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
विज्ञापन
manohar lal khattar
विज्ञापन

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का सोमवार को दोबारा कोरोना टेस्ट होगा। इसमें उनके संक्रमण से उबरने की जांच की जाएगी। टेस्ट रिपोर्ट से पता चलेगा कि वे अब भी कोरोना पॉजिटिव हैं या फिर निगेटिव हो गए हैं।

विज्ञापन


25 अगस्त से मेदांता अस्पताल में भर्ती सीएम का कोविड-19 का इलाज चल रहा है। डॉक्टर उनके स्वास्थ्य में हो रही प्रगति से संतुष्ट हैं। सोमवार को उनकी रक्त जांच भी की जाएगी।

मनोहर लाल ने रविवार का दिन काफी आरामदायक तरीके से बिताया। उनके स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण मापदंड सामान्य हैं। मेडिकल बुलेटिन में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके दुबे ने बताया कि वे अच्छी तरह से आराम कर रहे हैं और अपनी दैनिक गतिविधियों में सक्रिय रहते हैं।
विज्ञापन


कल जानकारी आई थी कि मेदांता अस्पताल में उपचाराधीन सीएम मनोहर लाल की हालत अब ठीक हैं। वे अच्छी नींद ले रहे हैं और उन्हें सामान्य भूख लग रही है। अस्पताल द्वारा जारी किए गए एक मेडिकल बुलेटिन में चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. एके दुबे ने बताया कि मनोहर लाल को ऑक्सीजन की कोई आवश्यकता नहीं है। 

मुख्यमंत्री की आज फिर से कोविड जांच के बाद उपचार करने वाली सलाहकार टीम आगे के उपचार के संबंध में निर्णय करेगी। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने भी मुख्यमंत्री स्वास्थ्य स्थिति में सुधार के बारे में पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें