फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैराथन में पुलिसवालों के साथ दौड़े मुख्यमंत्री

Sat, 07 Mar 2015 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने होली पर्व पर करनाल में जिला पुलिस के जवानों के साथ मैराथन दौड़ लगाई।
विज्ञापन


50 से 58 वर्ष की आयु के पुलिसकर्मियों में 61 वर्षीय मुख्यमंत्री का जोश सभी पुलिस कर्मियों से कहीं ज्यादा दिखाई दे रहा था। यही कारण था कि वह इस रेस में सबसे आगे रहे। सुबह 7 बजे शुरू हुई मैराथन दौड़ में मुख्यमंत्री आगे-आगे और सभी पुलिस कर्मी पीछे-पीछे दौड़ते नजर आए।

इसके बाद उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए जनता के साथ सच्चे मित्र की तरह व्यवहार करने के निर्देश भी दिए। साथ ही कहा कि पुलिस का हर जवान प्रतिदिन नियमित रूप से व्यायाम व योग करें ताकि उनका शरीर ठीक रहे। स्वस्थ पुलिस कर्मी ही अपनी ड्यूटी को सही तरीके से कर सकता है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि 61 वर्ष की आयु में भी मैं जवां हूं। चूंकि मैं प्रतिदिन कम से कम आधा घंटा व्यायाम करता हूं और खानपान पर भी संयम रखता हूं। इसलिए प्रदेश के हर नागरिक को अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन व्यायाम के लिए समय निकालना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने मैराथन दौड़ के समापन अवसर पर कालीदास रंगशाला में आयोजित कार्यक्रम में सभी पुलिस कर्मियों को होली पर्व की बधाई दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अंबेडकर चौक स्थित पुरानी सेशन कोर्ट परिसर में पौधरोपण भी किया। करनाल रेंज के आईजी हनीफ कुरैशी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की रेस में शामिल होने से पुलिस के जवानों को प्रेरणा मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि हरियाणा पुलिस के जवान प्रदेश की जनता को अच्छी सेवा देंगे और ड्यूटी को पूरी ईमानदारी से करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें