फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मुख्यमंत्री ने जेलों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए 186 वॉकी-टॉकी सेट खरीदने को दी मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की जेलों के लिए 56.7 लाख रुपये की लागत से 186 वॉकी-टॉकी सेट खरीदने को मंजूरी दी है। इससे जेल कर्मचारियों के बीच आपसी तालमेल और संचार बेहतर हो सकेगा। हरियाणा के जेल महानिदेशक मोहम्मद अकील ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी सुरक्षा संबंधी चिंता का तुरंत समाधान करने के लिए वॉकी-टॉकी सेट जैसा प्रभावी संचार सर्वोपरि है। उन्होंने कहा, राज्य सरकार की यह पहल राज्य में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के अपने चल रहे प्रयासों को और मजबूत करने के लिए हरियाणा सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें