फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीफ जस्टिस के शपथ ग्रहण समारोह के लिए पीयू में पहुंचा निमंत्रण

Tue, 03 Jan 2017 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चीफ जस्टिस जगदीश सिंह खेहर
विज्ञापन
चार जनवरी को देश के चीफ जस्टिस जगदीश सिंह खेहर सुप्रीम कोर्ट में देश के 44वें चीफ जस्टिस के तौर पर शपथ लेंगे। पंजाब यूनिवर्सिटी के लिए भी यह दिन काफी ऐतिहासिक होने वाला है। 
विज्ञापन


जस्टिस खेहर ने कॉलेज और यूनिवर्सिटी की पढ़ाई चंडीगढ़ से ही की है। गवर्नमेंट कॉलेज-11 से बीएससी की डिग्री के बाद जस्टिस खेहर ने पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री हासिल की थी। राष्ट्रपति भवन में चीफ जस्टिस के लिए होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में पंजाब यूनिवर्सिटी से भी कई लोग शिरकत करेंगे।


इस संबंध में सोमवार को निमंत्रण पत्र पहुंच चुके हैं। जानकारी के अनुसार समारोह के लिए पीयू कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर, लॉ विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर विजय नागपाल और लॉ विभाग की डीन और सीनेटर अनु चतरथ को निमंत्रण मिला है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पीयू लॉ विभाग के गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं

Panjab University - फोटो : amar ujala
प्रो.नागपाल ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि समारोह के लिए ईमेल से जानकारी मिली है। पीयू कुलपति अरुण ग्रोवर पिछले कई दिनों से मुंबई के दौरे पर हैं। प्रो. ग्रोवर वहीं से सीधे दिल्ली शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचेंगे। 

वहीं अन्य लोग 4 जनवरी को सुबह ही दिल्ली जाने की तैयारी में है। चंडीगढ़ में जस्टिस खेहर के रिश्तेदार भी हैं। चंडीगढ़ और पंचकूला से करीब 20-25 लोगों को शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण मिला है। 

सेक्टर-43 स्थित ज्यूडिशियल एकेडमी के डायरेक्टर प्रो.बलराम गुप्ता और पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से भी कुछ जस्टिस शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा ले सकते हैं। 

पीयू लॉ विभाग के गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं​ : 
जस्टिस जगदीश खेहर ने 1977 में पीयू के डिपार्टमेंट ऑफ लॉ से एलएलबी और 1979 में एलएलएम की डिग्री हासिल की थी। वे पीयू लॉ विभाग के गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं। 

उन्होंने कुछ वर्षों तक पंजाब यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के तौर पर भी सेवाएं दी हैं। जस्टिस खेहर का सेक्टर-21 में मकान भी है। 2 अगस्त 2008 और फिर 7 नवंबर 2009 को वे पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस भी रह चुके हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें