फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EVM दुरुस्त, किसी को ऐतराज है तो वह चैलेंज करे, हम जवाब देंगे: जैदी

Sun, 30 Apr 2017 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
नसीम जैदी - फोटो : PTI
विज्ञापन
इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों की ओर से लगाए जा रहे टेंपरिंग केआरोपों को चीफ इलेक्शन कमिश्नर ऑफ इंडिया डॉ. सैय्यद नसीम अहमद जैदी ने सिरे से नकार दिया है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि सभी ईवीएम एकदम दुरुस्त है, यदि किसी राजनीतिक दल को ऐतराज है तो वह चैलेंज करे, आयोग उसका जवाब देगा।
विज्ञापन


चीफ इलेक्शन कमिश्नर शनिवार को पंजाब यूनिवर्सिटी में एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफोमर्स (एडीआर) की नेशनल कांफ्रेंस में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि ईवीएम आयोग के  टेक्निकल एंड एडमिनीस्ट्रेटिव सेफ गार्ड मानकों पर खरी हैं, इसलिए टेंपरिंग के आरोप लगाना निराधार है।

डॉ. जैदी ने कहा कि इसके लिए आयोग ने चुनौती दी है कि कोई भी राजनीतिक दल ईवीएम टेंपरिंग को चैलेंज करे, उसका  पुख्ता जवाब चुनाव आयोग देगा। उनके अनुसार इसी पर एक खुली चर्चा के लिए भी आयोग बहुत जल्द सभी राजनीतिक दलों को आमंत्रित करेगा, ताकि उनके संशय को भी खत्म किया जा सके। डॉ. जैदी ने बताया कि इन आरोप-प्रत्यारोपों का सिलसिला हमेशा के लिए खत्म करने के लिए आयोग बहुत जल्द वीवी पैट (वोटर वैरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रायल) सिस्टम से देश में वोटिंग करवाएगा। ऐसा करने वाला इंडिया दुनिया में पहला देश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सितंबर 2018 तक तैयार होंगी 15 लाख वीवी पैट मशीनें

नसीम जैदी - फोटो : File Photo
डॉ. जैदी के अनुसार इस सिस्टम के जरिए मतदाता जैसे ही ईवीएम पर बटन दबाकर अपना वोट करेगा तो साथ ही इंस्टॉल एक अन्य मशीन से एक पर्ची निकलेगी, जिसमें अंकित होगा कि संबंधित वोटर ने किस पार्टी को अपना वोट दिया है। इसके बाद मतदाता उस पर्ची को पास ही पडे़ बाक्स में डाल देगा। यानी ईवीएम के अतिरिक्त अब बाक्स में भी बैलेट के रूप में वोट सुरक्षित रहेगा। उनके अनुसार इससे न केवल ईवीएम टेंपरिंग जैसे आरोपों पर हमेशा के लिए विराम लगेगा, बल्कि पारदर्शिता व मतदान प्रक्रिया में वोटरों का विश्वास भी बढ़ेगा।

सितंबर 2018 तक तैयार होंगी 15 लाख वीवी पैट मशीनें
चीफ इलेक्शन कमिश्नर ऑफ इंडिया ने कहा कि वीपी पैट मशीनों को तैयार करने के लिए फंड मिल चुका है। इन मशीनों को तैयार करने की जिम्मेदारी दो खास एजेंसियों भारत इलेक्ट्रोनिक्स व इलेक्ट्रिक कारपोरेशन ऑफ इंडिया को दी गई है। ये दोनों एजेंसियां मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस व ऑटोमिक एनर्जी डिपार्टमेंट की अधिकृत एजेंसियां हैं। डॉ. जैदी ने बताया कि सितंबर 2018 तक 15 लाख वीवी पैट मशीनें तैयार हो जाएंगी। उनके अनुसार उम्मीद है भविष्य में चुनाव अब इसी सिस्टम से होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें