फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीयू में मनाया गया शिकागो भाषण दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के स्वामी विवेकानंद अध्ययन के इंटरडिसिप्लनरी सेंटर ने शिकागो भाषण दिवस मनाया। इसमें पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला के भौतिकी विभाग के प्रो. आरसी वर्मा ने भारतीय दर्शन में ब्रह्मांड, पदार्थ, अंतरिक्ष, समय और कारणता विषय पर विचार रखे।
विज्ञापन

प्रो. वर्मा ने विज्ञान और विशेष रूप से भौतिकी के संबंध में भारतीय दर्शन के योगदानों पर प्रकाश डाला। उन्होंने राष्ट्र और समाज की सांस्कृतिक पृष्ठभूमि की बेहतर समझ विकसित करने में भारतीय ज्ञान प्रणाली की भूमिका की पुष्टि की। कहा कि शिक्षा का उद्देश्य एक समग्र दृष्टिकोण प्रदान करना है जबकि देश का शैक्षणिक समुदाय ज्ञान का प्रसार करता है।
विज्ञापन

समन्वयक प्रो. शिवानी शर्मा प्रसिद्ध विद्वान प्रो. आरसी वर्मा के भारतीय संस्कृति और परंपरा के प्रति दिए गए योगदान की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें