फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पूजा के लिए चकाचक होगी न्यू लेक

Sun, 26 Oct 2014 04:46 PM IST
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
छठ पूजा के लिए पूर्वांचल वेलफेयर एसोसिएशन को प्रशासन ने अनुमति दे दी है। एसोसिएशन न्यू लेक को पूरी तरह से सजाएगा। हर ओर जगमग रोशनी की जाएगी। छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर शुरू हो गई है।
विज्ञापन


29 अक्तूबर को ढलते सूर्य और 30 अक्तूबर को उगते सूर्य को व्रती अर्घ्य देंगे। यहां हजारों की संख्या में छठ व्रती पहुंचेंगे। एसोसिएशन के प्रवक्ता पंकज यादव ने बताया कि रविवार को पदाधिकारियों की बैठक होगी।

इसमें एसोसिएशन के पदाधिकारियों की ड्यूटियां लगाई जाएंगी। पंकज यादव ने बताया कि 27 अक्तूबर से पूजा शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि 27 अक्तूबर को नहाय खाय का आयोजन होगा। 28 अक्तूबर को खरना होगा।
विज्ञापन


गंदगी का ढेर से एसोसिएशन परेशान
पूर्वांचल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि न्यू लेक पर गंदगी के ढेर लगे हैं। गंदगी को हटाने के लिए प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों से कहा गया है। उन्होंने बताया कि न्यू लेक में बच्चे अक्सर नहाते मिल जाएंगे। इस पर कोई रोक नहीं है। घाटों पर भी गंदगी का अंबार लगा है। राजेंद्र सिंह ने बताया कि नगर निगम के अधिकारियों को कहा गया है कि न्यू लेक पर डस्ट बीन रखा जाए ताकि चारों ओर गंदगी न बिखेरे जाएं।

प्रशासन ने लेक में भरा पानी
छठ पूजा को लेकर प्रशासन ने न्यू लेक में पानी भर दिया है। दो ट्यूबवेलों से इसमें पानी भरा गया है। न्यू लेक को पहले सुखाकर उसकी गंदगी को हटाकर जहां लीकेज थी, उसे सीमेंट और रेत से बंद किया गया है। व्रती लेक के पानी में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य प्रदान करते हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें