छतबीड़ जू प्रबंधन पर्यटकों को जल्द ही तोहफा देने जा
रहा है। इसके लिए अधिकारी दिन-रात कार्य में जुटे थे। उन्हें सफलता तब
मिली, जब पंजाब सरकार की ओर से उनकी मांग को मंजूर कर लिया गया।
मालूम
हो कि ट्राइसिटी के अलावा हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू से पर्यटक
छतबीड़ जू घूमने आते हैं। इसके बाद उन्हें लोगों की भीड़ में लगकर टिकट
लेने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ती है। इस कारण उनका समय बर्बाद होता है।
छतबीड़
प्रशासन से पर्यटकों ने टिकट काउंटर को अपग्रेड करने की मांग की गई थी।
पर्यटकों का कहना है कि वह दूर से छतबीड़ घूमने आते हैं, लेकिन लाइन में
लगकर उन्हें टिकट लेने के लिए इंतजार करना पड़ता है।
इसके लिए आनलाइन टिकट की सुविधा होनी चाहिए या फिर टिकट काउंटर को अपग्रेड किया जाए, ताकि लोगों को टिकट खरीदने में समय खराब न हो।
पर्यटकों
की दोनों मांगों को देखते हुए छतबीड़ प्रशासन द्वारा अधिकारियों से विचार
चर्चा करके एक प्रस्ताव बनाकर विभाग के उच्च अधिकारियों को भेजा गया था।
जहां से मांग को स्वीकार कर लिया गया था।
रविवार को 4500 पर्यटक पहुंचे छतबीड़
रविवार
को छतबीड़ जू में करीब 4500 पर्यटक घूमने आए। इनमें पंजाब, हरियाणा,
हिमाचल व अन्य क्षेत्रों से कुल 25 स्कूलों के बच्चे छतबीड़ पहुंचे। मौसम
में बदलाव के चलते पर्यटकों की संख्या में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है।