फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतबीड़ जू में एंट्री हो गई महंगी, जानिए कितने बढ़ गए टिकटों के दाम

Thu, 04 Jan 2018 11:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
छतबीड़ जू के जानवर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक साल बाद फिर छतबीड़ चिड़ियाघर में एंट्री फीस महंगी कर दी गई है। इस बार एंट्री फीस में 18 फीसदी इजाफा हुआ है। वहीं फेरी के किराये में कोई इजाफा नहीं किया गया है। फीस में यह बढ़ोतरी एक जनवरी से लागू हो गई है। छतबीड़ में 12 साल से अधिक की उम्र के सभी सैलानियों को एंट्री फीस के लिए अब 50 की जगह 60 रुपये चुकाने होंगे।
विज्ञापन


वहीं बच्चों की एंट्री के लिए 25 रुपये की जगह 30 रुपये अदा करने पड़ेंगे। यहां सैलानियों को घूमाने वाली इलेक्ट्रॉनिक बैटरी कार्ट (फेरी) के किराये में कोई इजाफा नहीं किया गया है। वहीं शेर सफारी के दाम भी नहीं बढ़ाए गए हैं। वहीं फेरी ठेकेदार की सेवाओं को देखते हुए ठेके की अवधि एक साल और बढ़ा दी गई है। तीन साल तक के बच्चे, मीडियाकर्मी और नि:शक्त लोगों की एंट्री पहले की तरह मुफ्त रखी गई है।

जानवरों को ठंड से बचाने के लिए किए उपाय
बढ़ती सर्दी और धुंध को ध्यान में रखते हुए छतबीड़ प्रशासन द्वारा जानवरों को सर्दी से बचाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं। अधिक सर्दी व धुंध को देखते हुए चिड़ियाघर प्रशासन की ओर से पिंजरों को टाट व पॉलीथिन से ढका गया है। इस मौसम में उनके खाने-पीने से लेकर रहने की व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन

 
एंट्री फीस पंजाब सरकार की ओर से अप्रैल 2016 के बाद अब बढ़ाई गई है। उन्होंने दावा किया कि अभी भी छतबीड़ चिड़ियाघर की एंट्री फीस अन्य चिड़िया घरों के मुकाबले काफी कम है।
विज्ञापन

- मधुकर सुधाकर, फील्ड डायरेक्टर, छतबीड़ चिड़िया जीरकपुर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें