फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: आधार कार्ड के बिना नहीं मिलेगा रेमडेसिविर, कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार सख्त

Wed, 21 Apr 2021 12:57 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

दवा बेचने वालों से भी कहा गया है कि यदि कोई रेमडेसिविर मांगे तो उसका आधार कार्ड अवश्य चेक किया जाए।  
विज्ञापन
अनिल विज। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में रेमडेसिविर की कालाबाजारी पर सरकार सख्त हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि प्रदेश में रेमडेसिविर के दो डिपो हैं। वहां ड्रग अधिकारियों को तैनात किया गया है। हर शीशी के क्रय-विक्रय पर नजर रखी जा रही है। 
विज्ञापन


दवा बेचने वालों से भी कहा गया है कि यदि कोई रेमडेसिविर मांगे तो उसका आधार कार्ड अवश्य चेक किया जाए। हमने दवा की कालाबाजारी के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार भी किया है। 
हरियाणा में कोरोना संक्रमितों के साथ यूके स्ट्रेन के मामले भी बढ़ने लगे हैं। दिल्ली स्थित लैब में भेजे गए करीब 40 हजार नमूनों में से 252 में यूके स्ट्रेन मिला है। ये मामले एनसीआर और जीटी बेल्ट के जिलों में मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह तक नए स्ट्रेन के सिर्फ 12 मामले थे। इनमें से 10 करनाल और 2 गुरुग्राम में मिले थे। चार-पांच दिन में ही यूके स्ट्रेन के मामले 21 गुना बढ़े हैं। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि नए स्ट्रेन से घबराने की जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें