चंडीगढ़। सेक्टर-40 सी के केमिस्ट शॉप मेसर्स कपूर मेडिकोस में 540 टैबलेट अल्फा 0.25 (अल्प्राजोलम टेबलेट्स आईपी 0.25 एमजी) और 10 एमटीपी किट्स (गर्भपात किट) जब्त की गई हैं। इनकी खरीद और बिक्री का रिकॉर्ड प्रस्तुत न करने के कारण यह कार्रवाई की गई।
इस दौरान कई दवाओं के रिकॉर्ड का परीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय योग्य फार्मासिस्ट भी अनुपस्थित था। फर्म की ओर से खरीद एवं बिक्री का आवश्यक रिकॉर्ड भी मेंटेन नहीं मिला। इस मौके पर दुरुपयोग की आशंका वाली दवाओं को ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट 1940 और नियम 1945 के प्रावधानों के तहत जब्त किया गया है।
यह कार्रवाई ड्रग्स कंट्रोल विभाग के ड्रग्स इंस्पेक्टर तजिंदर सिंह और उनकी टीम ने की। फर्म को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया जा रहा है।