अजीत करम सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर-125 में स्टाफ के लिए पौष्टिक आहार बनाने पर वर्कशॉप आयोजित की गई।
साहिल महाजन एवं जसदीप सिंह की अगुवाई में हुई वर्कशॉप में विख्यात शेफ उमेश सिंगला ने डिशेज बनाने के टिप्स दिए। उन्होंने पालक पनीर, स्टफ्ड पनीर टिक्का, गाजर का हलवा आदि बनाने की विधि सिखाई।
साथ ही 99 प्रतिशत बैक्टीरिया मुक्त आहार का महत्व बताया। उन्होंने भोजन संबंधी कई मिथ्यों पर भी चर्चा की। बाद में टीचरों ने उनसे कई सवाल भी पूछे।
प्रिंसिपल पर्णिका सिंह ने कहा कि जीवन शैली को स्वस्थ और बेहतर बनाने के मकसद से यह आयोजन किया गया।