फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर रूट की ट्रेनों में चला चेकिंग अभियान

Mon, 03 Nov 2014 10:48 PM IST
पठानकोट ।
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान में बाघा बॉर्डर के पास हुए धमाके की घटना के बाद अमृतसर रूट की ट्रेनों में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इसके तहत सोमवार को सुरक्षा बलों की ओर से चेकिंग अभियान चलाया गया। इस बीच ट्रेनों और रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम नजर आए। सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी जीआरपी और आरपीएफ के जवान निभा रहे हैं।
विज्ञापन



सोमवार को पठानकोट रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली खास तौर से उन ट्रेनों की तलाशी ली गई, जो पठानकोट होते हुए अमृतसर जा रही थीं। जीआरपी थाना पठानकोट के प्रभारी राम कृष्ण महेंद्रु ने बताया कि एडीजीपी (रेलवे) रोहित चौधरी व एसपी जीआरपी लखविन्द्र पाल सिंह के निर्देशानुसार सिटी व कैंट रेलवे स्टेशन सर्च अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आरपीएफ व जिला पुलिस टीम की भी सहायता ली जा रही है।


उन्होंने बताया कि डाग स्क्वायड के साथ पठानकोट से अमृतसर जाने व उधर से आने वाली गाड़ियों की विशेष तौर पर चेकिंग की गई। इस मौके पर उनके साथ एसआई विमल कुमार, एएसआई कुलबीर सिंह, एएसआई नत्था सिंह, एएसआई सुखविन्द्र सिंह व शमशेर सिंह उपस्थित थे। एसएसपी राकेश कौशल ने बताया कि पाक में आत्माघाती हमले के बाद एहतियात के तौर पर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें