फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: विदेश भेजने के नाम पर तीन लोगों से 75 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में बिना परमिशन चल रही इमिग्रेशन कंपनियों की ओर से विदेश भेजने के नाम पर ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अब तीन अलग-अलग इमिग्रेशन कंपनियों ने आस्ट्रेलिया व कनाडा भेजने के नाम पर तीन लोगों के साथ करीब 75 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले मामले में रणबीर सिंह निवासी गांव रिसालवा असंध जिला करनाल की शिकायत पर सेक्टर-17 थाने में केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि खुशपाल सिंह, विनय, अनमोल और अन्य निवासी वर्ल्ड वीजा एडवाइजर्स एससीओ नंबर 69, फर्स्ट फ्लोर सेक्टर-17 ने आस्ट्रेलिया का वीजा दिलाने और उन्हें विदेश भेजने के नाम पर करीब 10 लाख 99 हजार 500 रुपये लिए लेकिन उन्हें न तो आस्ट्रेलिया का वीजा दिलवाया और न ही विदेश भेजा गया। बाद में पैसे लौटाने से भी इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

दूसरे मामले में औद्योगिक क्षेत्र थाना में केस दर्ज किया गया है। इस मामले में ब्रह्म दत्त निवासी शिवा एन्क्लेव जीरकपुर मोहाली व अन्य की ओर से शिकायत दी गई थी। आरोप है कि श्योर अब्रॉड इमिग्रेशन के निदेशक मनप्रीत सिंह और अन्य ने एससीओ नंबर 69, प्रथम तल सेक्टर-17 आफिस में आस्ट्रेलिया का वीजा दिलाने और उन्हें विदेश भेजने के लिए 48.20 लाख रुपये लेकर धोखाधड़ी की है।
तीसरे मामले में सेक्टर-29बी चंडीगढ़ निवासी महिला की शिकायत पर औद्योगिक एरिया थाने में आईपीसी एक्ट 420, 506, 120बी के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पंकज शर्मा उर्फ पुरुषोत्तम शर्मा निवासी 115, ब्लॉक-बी, भगत सिंह नगर बसंत एवेन्यू लुधियाना ने उनसे कनाडा का वीजा दिलाने व विदेश भेजने के लिए 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें