फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ऑनलाइन डेटिंग के नाम पर 3.91 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-18 के रहने वाले रजनीश कुमार शर्मा के साथ ऑनलाइन डेटिंग के नाम पर तीन लाख 91 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। साइबर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।रजनीश शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अक्तूबर 2022 में उसे अलग-अलग ऑनलाइन डेटिंग साइट से फोन आए थे। रॉयल फ्रेंडशिप क्लब से माही नाम की युवती का फोन आया। इसी बीच डिसेंट हाउसवाइफ क्लब से सोनिया ने फोन कर बैंक अकाउंट में रुपये जमा करवाने के लिए कहा। उनसे कहा गया कि रुपये जमा करवाने के बाद ऑनलाइन चैटिंग कर सकते हैं। इस पर उन्होंने रुपये जमा करवा दिए। इसके बाद करण चौधरी ने फोन कर कहा कि वह डेटिंग साइट से रुपये वापस दिलवा सकता है। वह उनके झांसे में आ गया और ठगी का शिकार बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें