फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ठंड का पीक गुजरा<bha>;</bha> धूप से राहत, एक फरवरी से बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बीते दो दिन से धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। बीते चौबीस घंटे में दिन के अधिकतम तापमान में चार डिग्री का उछाल आया है। शनिवार को भी तेज धूप से लोग खुश दिखे। हालांकि इस बार लगभग पूरा जनवरी माह बिना बारिश के निकल गया। मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी तीन-चार दिनों तक बारिश के आसार नहीं हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी, जबकि रात के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं आएगा। अनुमान के मुताबिक, 31 जनवरी से मौसम बदलेगा और एक से दो फरवरी के बीच बारिश हो सकती है। वहीं, इस दौरान पहाड़ों पर बर्फबारी की भी संभावना है। यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आएगा। इसका असर 31 जनवरी की रात से दिखने लगा। कुछ इलाकों में 31 को भी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

जनवरी में बारिश की एक बूंद नहीं गिरी। आमतौर पर जनवरी में अच्छी बारिश होती रही है। मौसम विभाग के अनुसार, ठंड का पीक अब गुजर चुका है। ऐसे में अब अत्याधिक ठंडे दिन की स्थिति नहीं आएगी। शनिवार को पूरी ट्राइसिटी में अच्छी धूप खिली। इससे दिन का तापमान करीब चार डिग्री तक बढ़ गया। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो बीते रोज 16.5 डिग्री था। वहीं, न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सिसय रहा। रात के तापमान में 2 डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई है, हालांकि इसके विपरीत आगामी दिनों में भी दिन का तापमान बढ़ने की संभावना है। इससे लोगों को सर्दी के प्रकोप से राहत मिलेगी। हालांकि कोहरा अभी पड़ेगा।
मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने को कहा है। सुबह के समय कोहरे की वजह से दृश्यता पर भी असर पड़ेगा। लोगों को वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी सप्ताह में दिन के तापमान 23 डिग्री सेलिसयस तक रहने की संभावना है। शहर में रातें अपेक्षाकृत अभी ठंडी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अब ठंड उतनी नहीं पड़ेगी, जितनी पहले पड़ रही थी। हालांकि अभी कोहरा पड़ेगा। एक व दो फरवरी को बारिश की संभावना बन रही है।
एके सिंह, निदेशक मौसम विभाग, चंडीगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें