फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: फर्जी एप से स्टॉक ट्रेडिंग के नाम पर 34.21 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-38 ए निवासी भानू कुमार से शातिरों ने स्टॉक ट्रेडिंग के नाम पर फर्जी एप के जरिए 34.21 लाख ठग लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर साइबर थाने में अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120-बी के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस को दी शिकायत में भानू कुमार ने बताया कि वह पिछले लंबे समय से स्टॉक ट्रेडिंग का काम करते हैं। नवंबर 2023 में उनके पास अज्ञात नंबर से व्हाट्सअप कॉल आई थी। बातचीत करने वाली लड़की ने बताया कि वह पेंथियन वेंचर कंपनी से बात कर रही है। बताया कि उनकी कंपनी में रोजाना सैकड़ों लोग स्टॉक ट्रेडिंग कर पैसे कमा रहे हैं। शिकायतकर्ता युवती की बातों में फंस गए और उसके द्वारा बताई गए एप को अपने मोबाइल में डाउनलोड कर लिया। फिर कंपनी के खाते में करीब 34.21 लाख रुपये जमा करवा दिए। आरोप है कि शातिरों ने उनके पैसे हड़प लिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें