फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मनीमाजरा से चोरी ट्रक बलाचौर से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। हाउसिंग बोर्ड चौराहे के सामने बने शनि मंदिर के पास से चोरी ट्रक को मनीमाजरा थाना पुलिस ने पंजाब के बलाचौर से बरामद कर लिया है। हालांकि, अभी ट्रक चुराने वाले पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। ट्रक पुलिस को बलाचौर के जंगलों से मिला। इस ट्रक के अंदर 78 बोरी सीमेंट लदी थी, जिसे कहीं उतारने के बाद जंगल में खड़ा कर दिया गया था। सेक्टर-7 पंचकूला के रहने वाले राकेश जगनानी ने ट्रक चोरी की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई थी। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया था कि मनीमाजरा के गोविंदपुरा इलाके में उनकी सीमेंट की दुकान है। 18 मई की रात को उनका सीमेंट से भरा ट्रक आया और रात को दुकान से कुछ ही दूर शनि मंदिर के पास खड़ा कर दिया गया था, जो रात को चोरी हो गया। ट्रक में जीपीएस लगा था, इससे पहले ट्रक की लोकेशन सेक्टर-67 मोहाली की आ रही थी लेकिन जब वहां जाकर देखा तो ट्रक नहीं था। इसके बाद मनीमाजरा पुलिस ने एक टीम बनाई। पुलिस टीम ने ट्रक को पंजाब के बलाचौर इलाके से बरामद कर लिया। पुलिस अब ट्रक चुराने वालों के साथ सीमेंट ठिकाने लगाने वालों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें