चंडीगढ़। विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखधड़ी करने वालों के खिलाफ सेक्टर-39 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान की पहचान बलजिंदर और राजवीर के रूप में हुई है। मामले में पंजाब के जिला मोगा के रहने वाले शिकायतकर्ता हरपनजोत सिंह ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले उसका संपर्क उक्त आरोपियों से हुआ था। उन्होंने उसे झांसे में लेकर यूके भेजने की बात कही। उसने आरोपियों को कुल 13 लाख 86 हजार 200 रुपए दे दिए लेकिन काफी दिन बीत जाने के बाद उसने संपर्क किया तो वह टाल मटोल करते रहे। आरोपियों ने न तो उसे विदेश भेजा और न ही लिए रुपये वापस किए। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।