चंडीगढ़। विदेश भेजने के नाम पर 30 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने इमिग्रेशन कंपनी के संचालकों व अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता राम सनेही प्रसाद ने बताया कि वह चंडीगढ़ के सेक्टर-34ए स्थित न्यू एडवेंचर कंसल्टेंसी कंपनी में गया था। वर्क वीजा पर विदेश जाने के लिए इमिग्रेशन कंपनी ने रुपये ले लिए लेकिन न वीजा लगवाया और पैसे लौटाए। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी।