फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: घर किराए पर लेने का कहकर ठगे 40 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-11 में रहने वाली एक महिला से शातिर ठगों ने घर किराए पर लेने के नाम पर 40 हजार रुपये ठग लिए। इस संबंध में थाना फेज-11 की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता रूपिंदर कौर निवासी फेज-11 ने पुलिस को बताया कि उसने अपना घर किराए पर देने के लिए विज्ञापन दिया था। इसके बाद उसे एक नंबर से फोन आया और उसने अपना नाम आनंद कुमार बताते हुए खुद को एसबीआई का मैनेजर बताया और मकान किराए पर लेने के लिए बातचीत की। इसके बाद उसने एक महीने की सिक्योरिटी देने के लिए उससे खाता नंबर मांगा। इस बीच बातचीत में उसने धोखे से गूगल-पे का पिन एंटर करने के लिए कहा। इसके कुछ समय बाद उन्हें खाते में से 40 हजार रुपये कटने का मैसेज आया। जब तक वह इस बारे में कुछ समझ पाई तब तक लुटेरे उनके खाते से पैसे निकाल कर ठगी कर चुके थे। ठगी का पता चलने पर पुलिस में शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें