फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सीएचसी कुराली जल्द होगी अपग्रेड, मोहाली में बनेगी अत्याधुनिक लाइब्रेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुराली को जल्द ही एक माध्यमिक स्वास्थ्य देखभाल संस्थान के रूप में अपग्रेड किया जाएगा। यह बात डीसी आशिका जैन ने वीरवार को प्रतिष्ठित परियोजनाओं की समीक्षा के लिए गमाडा के मुख्य प्रशासक राजीव गुप्ता के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक में कही। इस दौरान एडीसी (शहरी विकास) दमनजीत सिंह मान और राज्य यातायात सलाहकार नवदीप असीजा भी मौजूद रहे। डीसी ने कहा कि यह प्रोजेक्ट गमाडा शुरू करेगा और मौजूदा सीएचसी को अपग्रेड करके वहां अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं स्थापित की जाएंगी। उन्होंने सीए गमाडा राजीव गुप्ता और सीएचसी कुराली के एसएमओ डॉ. राजेंद्र भूषण से विभिन्न मॉड्यूल्स पर चर्चा की।
विज्ञापन

इसी प्रकार, मोहाली में एक अत्याधुनिक सार्वजनिक पुस्तकालय स्थापित करने का काम भी जोरों पर है। स्थान की पहचान करने के बाद इस परियोजना को जमीनी स्तर पर शुरू किया जाएगा। उन्होंने सीए गमाडा से लाइब्रेरी के निर्माण के लिए 0.6 एकड़ जमीन देने का अनुरोध किया। इसके अलावा, मोहाली में ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए सात नए राउंडअबाउट स्थापित करने का निर्णय लिया गया है, लेकिन सभी के लैंडस्केपिंग को अलग रखा जाएगा।

इसी तरह डेराबस्सी और जीरकपुर में ट्रैफिक की दिक्कत को देखते हुए स्टेट ट्रैफिक एडवाइजर डॉ. नवदीप असीजा के सुझावों को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ने का फैसला लिया गया। सीए गमाडा राजीव गुप्ता ने कहा कि गमाडा जिला पुलिस की मदद से शहर में यातायात को नियंत्रित करने के लिए सेवाएं प्रदान करने के लिए एक वर्ष के लिए लगभग 50 ट्रैफिक मार्शल तैनात कर रहा है। इसके अलावा चंडीगढ़ से एयरपोर्ट तक के सबसे छोटे मार्ग के निर्माण की कार्य योजना में तेजी लाने पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन


शहर को बाढ़ से सुरक्षित करेगा आईआईटी हैदराबाद
मोहाली को बाढ़ से सुरक्षित रखने के लिए हाइड्रोलॉजिकल सर्वे कराने का भी प्रस्ताव है। इसको लेकर आईआईटी हैदराबाद से बातचीत चल रही है। शहर की स्वच्छता समस्याओं पर चर्चा करते हुए स्वच्छता उद्देश्यों के लिए एरोसिटी और गैर-निगम क्षेत्रों को नगर निगम मोहाली के साथ क्लब करने की योजना बनाई गई।

प्रतियोगी विद्यार्थियों के लिए बनेगा छात्रावास
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए एक छात्रावास स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। इसे एक परिसर में बनाया जाएगा, जहां पंजाब तकनीकी शिक्षा और प्रशिक्षण बोर्ड एक राज्य कौशल प्रशिक्षण संस्थान और मगसीपा जैसा एक उच्च स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान भी स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें