फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलोया में 500 फ्लैट्स फिर किराए पर देगा सीएचबी, जल्द शुरू होगी प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-52 और सेक्टर-56 की टीन शेड कॉलोनी में रहने वाले 1703 परिवारों को मलोया में फ्लैट देने के बाद अब चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) 500 और फ्लैट्स किराए पर देने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए जल्द ही प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। यह फ्लैट्स भी केंद्र सरकार की किफायती किराया आवासीय परिसर (एआरएचसी) योजना के तहत 3000 रुपये प्रति माह के किराए पर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

सीएचबी के सीईओ यशपाल गर्ग ने बताया कि चंडीगढ़ को एआरएचसी योजना के तहत केंद्र सरकार से 2195 फ्लैट्स की स्वीकृति मिली थी। हाउसिंग बोर्ड ने बीते दो महीने में सेक्टर-52 और 56 की टीन शेड कॉलोनी में रहने वाले 1703 परिवारों को इस योजना का लाभ दिया है और उन्हें मलोया में रहने के लिए घर सौंपा है। यह प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी है और 1703 परिवार मलोया के स्मॉल फ्लैट में रहने लग गए हैं। इस योजना के तहत अभी भी करीब 500 फ्लैट्स खाली हैं, जिन्हें भी 3000 रुपये प्रति महीने किराए पर दिया जाएगा। इसकी प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। हालांकि इस बार इन फ्लैट्स को देने में किसे प्राथमिकता दी जाएगी, इस पर चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा फैसला लिया जाना बाकी है। गौरतलब है कि पिछली बार इस योजना का लाभ टीन शेड कॉलोनी में रहने वाले लोगों को दिया गया था, क्योंकि वह पिछले काफी समय से पक्की छत की मांग कर रहे थे।
करीब 250 फ्लैट्स कॉलोनी नंबर-4 के लोगों के लिए बचाए
मलोया में पुनर्वास योजना के तहत 4960 फ्लैट बनाए गए थे। कॉलोनी नंबर-4 में रहने वाले करीब 2400 परिवारों को सबसे पहले मलोया में फ्लैट आवंटित किए गए लेकिन कॉलोनी नंबर-4 में अभी भी कई परिवार ऐसे बाकी रह गए हैं, जिनका किन्हीं कारणों उनका आवेदन लंबित है। इस कारण उन्हें मकान अभी तक नहीं मिल पाया है और वह इंतजार में बैठे हैं। पहले कॉलोनी नंबर-4 के लंबित पड़े मामलों को निपटाने की प्रक्रिया शुरू होनी थी, लेकिन लॉकडाउन की वजह से रुक गई। इसलिए उन लोगों के लिए भी चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने मलोया में करीब 250 फ्लैट्स बचा कर रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें