चंडीगढ़। विभिन्न मांगों को लेकर सीएचबी रेजिडेंट्स वेलफेयर फेडरेशन की सेक्टर-45 को-आर्डिनेशन कमेटी की ओर से रविवार को प्रदर्शन किया जाएगा। सुबह 10 से 5 बजे तक धरने के बाद रैली भी निकाली जाएगी। धरने में अलग-अलग सेक्टरों से फेडरेशन से जुड़े पदाधिकारी हिस्सा लेंगे।
फेडरेशन के चेयरमैन निर्मल दत्त ने कहा कि चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की ओर से उसके मकानों में किए गए बदलाव को लेकर शहर में ड्राइव चलाई जा रही है, जिसके तहत लोगों के घरों में तोड़फोड़ की जा रही है। वह इस ड्राइव का विरोध करते हैं। उन्होंने मांग की है कि ड्राइव को तुरंत रोककर बोर्ड की ओर से बदलावों को नियमित करने के लिए काम करना चाहिए। इसके अलावा लोगों को अलॉटमेंट कैंसिल करने के लिए भेजे गए नोटिस भी तुरंत वापस लिए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि फेडरेशन हर सप्ताह रैली का आयोजन कर रही है, तांकि लोगों का समर्थन जुटाकर दिल्ली की तर्ज पर वन टाइम सेटलमेंट की मांग को और मजबूत किया जा सके।