फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jobs in CHB: चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने 30 साल बाद नियमित पदों पर निकाली भर्ती, भरे जाएंगे 89 पद

Mon, 03 Oct 2022 02:18 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

वर्ष 1992 में एसडीओ की नियमित भर्ती निकाली गई थी। उसके बाद बीच-बीच में चुनिंदा पदों पर भर्तियां हुईं लेकिन इतने बड़े स्तर पर भर्ती कभी नहीं हुई। इन पदों को भरे जाने के बाद सीएचबी के कार्यों में तेजी आएगी।
विज्ञापन
chandigarh housing board
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) 30 साल बाद नियमित पदों पर कर्मचारियों की भर्ती करने जा रहा है। बोर्ड सब डिविजनल इंजीनियर, असिस्टेंट आर्किटेक्ट, जूनियर इंजीनियर, लॉ ऑफिसर और क्लर्क समेत करीब 89 तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर कर्मचारियों की भर्ती करेगा। इस संबंध में सीएचबी की तरफ से नोटिस जारी कर दिया गया है। भर्ती के लिए परीक्षा समेत अन्य सभी प्रक्रियाएं पूरी के लिए बोर्ड की तरफ से जल्द ही एजेंसी फाइनल कर ली जाएगी। सीएचबी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में इस संबंध में फैसला लिया गया।

विज्ञापन


सीएचबी के अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 1992 में एसडीओ की नियमित भर्ती निकाली गई थी। उसके बाद बीच-बीच में चुनिंदा पदों पर भर्तियां हुईं लेकिन इतने बड़े स्तर पर भर्ती कभी नहीं हुई। इन पदों को भरे जाने के बाद सीएचबी के कार्यों में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि सीएचबी की तरफ से पहले भी कुछ पदों पर भर्ती करने के लिए एक एजेंसी को पत्र लिखा गया था। हालांकि कुछ कारणों के चलते इस भर्ती प्रक्रिया को थोड़ी देरी से शुरू किया गया है।

31 अक्तूबर से आवेदन, चार नवंबर तक जमा होगी फीस

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार से योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करना शुरू कर सकते हैं। 31 अक्तूबर तक आवेदक आवेदन कर सकेंगे। चार नवंबर तक फीस जमा करवाई जा सकेगी। तीन साल या उससे अधिक समय के लिए प्रोबेशन पीरियड के दौरान वेतन में भी बढ़ोतरी की जाएगी। भर्ती को लेकर योग्यता, आयु व अनुभव समेत अन्य सभी तरह की जानकारी चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की वेबसाइट www.chbonline.in पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें