चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) को गरीबों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए आवास, शहरी गरीबी और अवसंरचना विषय के तहत पुरस्कृत किया गया है। आवास और शहरी विकास निगम ने वर्ष 2019-20 में कालोनियों के सफल पुनर्वास के लिए सीएचबी को इस पुरस्कार के लिए चयनित किया है।
सीएचबी ने पिछले साल का कालोनी नंबर-4 के करीब 2300 परिवारों को पुनर्वास योजना के तहत मकानों का आवंटन किया है। मकानों के सफल आवंटन के लिए ही बोर्ड को इस पुरस्कार से नवाजा गया है। सीएचबी की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, मलोया में 4960 स्मॉल फ्लैट पुनर्वास योजना के तहत बनाए गए हैं, जिसमें से करीब आधे मकान कालोनी नंबर-नंबर के लोगों को दिए जा चुके हैं। इस इलाके में पार्क, खेल के मैदान, बस स्टॉप, आंगनबाड़ी आदि भी बनाए गए हैं। हालांकि लोगों को बसाए हुए एक साल बीत गया है लेकिन यहां पर बोर्ड की तरफ से न तो एक भी दुकान व बाजार बनाए गए हैं न ही स्वास्थ्य केंद्र बनाए गए हैं। स्कूल भी सिर्फ 10वीं कक्षा तक का ही है। इसके अलावा बोर्ड अभी तक पुलिस स्टेशन और आंगनबाड़ी भी अस्थायी तौर पर ही चलाए जा रहे हैं।