फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

320 फ्लैटों के ड्रॉ के लिए अब कल तक और इंतजार

Tue, 04 Mar 2014 08:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) की ओर से डॉ. अंबेडकर आवास योजना 2009 के तहत एक कमरे के 320 फ्लैटों के लिए मंगलवार को निकाला जाने वाला फाइनल ड्रा स्थगित कर गिया गया है।
विज्ञापन


अब यह ड्रा 6 मार्च को सुबह 11 बजे सीएचबी के सेक्टर-9 स्थित कार्यालय में निकलेगा। सोमवार को इस योजना के तहत आपत्ति दर्ज कराने वालों को निजी सुनवाई हुई।

सीएचबी ने 24 फरवरी तक आपत्तियां आमंत्रित की थी। इस योजना के उन असफल आवेदकों से आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं, जिनका नाम सफल आवेदकों की सूची में नहीं था।
विज्ञापन


सीएचबी की ओर से 415 सफल आवेदकों की सूची तैयार की गई थी, जिनमें से 320 का नाम ड्रा में निकाला जाना था। इस योजना के तहत जहां 240 फ्लैट अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को अलॉट किए जाने हैं, वहीं 80 फ्लैट सफाई कर्मियों को अलॉट होने हैं।

चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) ने डॉ. अंबेडकर आवास योजना 2009 के तहत प्रारंभिक ड्रा 9 अक्तूबर, 2009 को निकाला था। इस योजना के तहत अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को सेक्टर-38 (वेस्ट), 49 और 50 में फ्लैट दिए जाने हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें