फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के कर्मचारियों ने दान की एक दिन की सैलरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में सहायता के लिए चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) के सभी कर्मचारियों ने अपना एक दिन का वेतन यूटी प्रशासक के राहत कोष में देने का फैसला लिया है। सीएचबी के सीईओ यशपाल गर्ग की तरफ से जारी पत्र के अनुसार, बोर्ड के सभी कर्मचारियों ने खुद यह फैसला लिया है कि अपने एक दिन की सैलरी जो करीब 6.44 लाख रुपये बनती है, उसे प्रशासक राहत कोष में दान करेंगे। गौरतलब है कि चंडीगढ़ प्रशासन के सभी कर्मचारियों ने भी सोमवार को अपने एक दिन की सैलरी पीएम रिलीफ फंड में दान की है, यह राशि करीब 5 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें