फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्री होल्ड फ्लैट्स के लिए हो सकता है रजिस्ट्री का प्रावधान

Sat, 19 Mar 2016 08:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ प्रॉपर्टी कंसलटेंट एसोसिएशन के सदस्यों की शनिवार को सेक्टर-43 में बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंडीगढ़ प्रॉपर्टी कंसलटेंट एसोसिएशन के सदस्यों की शनिवार को सेक्टर-43 में बैठक हुई। इसमें सीएचबी चेयरमैन मनिंदर सिंह बैंस ने भी भाग लिया। एसोसिएशन ने चेयरमैन से कहा कि मकान और फ्लैट्स की ट्रांसफर फीस काफी अधिक है, इसे कम किया जाए।
विज्ञापन


साथ ही सेक्टर-63 के हाउसिंग स्कीम में लॉकिंग पीरियड की शर्त हटाते हुए अलग से एक लाख रुपये की फीस चार्ज करने का निर्णय लिया गया है, वह गलत है। एसोसिएशन ने कहा कि सेक्टर-49 और 51 के फ्लैट्स 2009 में अलॉट किए गए थे।

ये फ्लैट फ्री होल्ड हैं, ऐसे में ट्रांसफर करने के बजाय इन मकानों की रजिस्ट्री होनी चाहिए। इस पर चेयरमैन ने आश्वासन दिया कि इस बारे में अगली बोर्ड की बैठक में चर्चा की होगी। इस मौके पर सदस्यों ने चेयरमैन मनिंदर सिंह बैंस से कई सवाल भी पूछे। यह भी पूछा गया कि क्या म्यूचुअल ट्रांसफर में शपथ पत्र भी लिया जा रहा है। इस पर चेयरमैन ने कहा कि शपथ पत्र लगाने की प्रक्रिया को हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन


कार्यकारिणी का गठन
कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्ष राजकुमार पाल ने कार्यकारिणी के अहम पदाधिकारियों की घोषणा की। ऐसे में मदन लाल गर्ग को चेयरमैन, गुरनाम सिंह सैनी को महासचिव, कुलजीत सिंह को वित्त सचिव, आरएस सोहल को संगठन सचिव,  नरेश कुमार को मुख्य प्रवक्ता, जेएस संधू को मुख्य सलाहकार और बीके शर्मा को सीनियर उपाध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें