चंडीगढ़। शहर में कोरोना वायरस ने एक बार फिर अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के सीईओ यशपाल गर्ग और चीफ इंजीनियर राजीव सिंगला कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। फिलहाल दोनों अधिकारी होम क्वारंटीन हैं। हालांकि दोनों अधिकारियों का स्वास्थ्य ठीक है और अब उन्हें किसी तरह की कोई समस्या नहीं है।
जानकारी के अनुसार बीते हफ्ते चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने सेक्टर-56 की टीन शेड कॉलोनी को तोड़ने का अभियान चलाया था। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद था। इसके अलावा काफी संख्या में लोग भी पहुंचे थे। अभियान की व्यवस्था को देखने के लिए सीईओ और चीफ इंजीनियर भी वहां पहुंचे थे। माना जा रहा है कि दोनों अधिकारी वहीं से कोरोना संक्रमित हुए हैं।