फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सीएचबी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक 12 फरवरी को

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक 12 फरवरी को होगी। इसमें इंडीपेंडेंट डायरेक्टर्स नीड बेस्ड चेंज, सीएचबी फ्लैटों में लिफ्ट की मांग समेत तमाम मुद्दे उठाएंगे। बैठक की अध्यक्षता प्रशासन के मुख्य सचिव व सीएचबी के चेयरमैन राजीव वर्मा करेंगे। इस दौरान सेवानिवृत्त और सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के लिए चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार पर भी विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में 9 मई 2023 को हुई 428वीं बोर्ड बैठक के मिनट्स को मंजूरी दी जाएगी और पिछली बैठक में लिए गए फैसलों पर हुई कार्रवाई की रिपोर्ट पेश होगी। कुल 15 एजेंडे तय किए गए हैं, जिसमें सीएचबी के कर्मियों के भविष्य निधि कटौती को 12 फीसदी पर सुनिश्चित करने, वित्तीय वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए ऑडिट प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए ऑडिटर नियुक्त करने, जेम पोर्टल के माध्यम से आउटसोर्स कर्मियों की नियुक्ति, टेंडर समिति का पुनर्गठन, विवाद निपटान समिति का गठन, सेक्टर-34 के सिटी सब सेंटर और सेक्टर-38 वेस्ट व सेक्टर-48 के मोटर मार्केट में स्थित सात सार्वजनिक शौचालयों के संचालन, मरम्मत और रखरखाव के साथ विभिन्न सेक्टरों में रद्द हो चुके घर के खिलाफ अपीलों पर चर्चा होगी। साथ ही, हाउसिंग बोर्ड के लिए एक सीनियर स्टैंडिंग काउंसिल की नियुक्ति पर फैसला लिया जाएगा। सदस्य शक्ति प्रकाश देवशाली ने कहा कि बोर्ड की ओर से निर्मित मकानों में रहने वाले लगभग साठ हजार परिवारों के 3 लाख से अधिक शहरवासी नीड बेस्ड चेंज के नोटिस से परेशान हैं। सेक्टर 51-ए में सीएचबी फ्लैटों में लिफ्ट की मांग भी बहुत समय से लंबित है। यह फैसला भी लंबित है। देवशाली ने कहा कि वह बैठक के दौरान लोगों से जुड़े इन मुद्दों को उठाएंगे, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें