फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा में मचेगी भगदड़, उम्मीदवार तक नहीं बचेंगे: चौ. उदयभान

विज्ञापन
विज्ञापन
समस्त भारतीय पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष नीलम अग्रवाल ने थामा कांग्रेस का दामन
विज्ञापन

35 पूर्व विधायकों, पूर्व मंत्रियों समेत करीब 100 बड़े नेता हो चुके हैं कांग्रेस में शामिल: हुड्डा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। समस्त भारतीय पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष नीलम अग्रवाल ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ रविवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। भूपेंद्र हुड्डा और चौधरी उदयभान ने उनका पार्टी में स्वागत किया हुआ व पूरे मान-सम्मान का भरोसा दिलाया। अखिल भारतीय युवा कोली समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष और संस्थापक इंजीनियर खेमचंद कोली ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही समाजवादी पार्टी की हरियाणा इकाई ने चुनाव में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के समर्थन का एलान किया। इस मौके पर हुड्डा ने कहा नए नेता व कार्यकर्ता पार्टी में नई ऊर्जा लेकर आते हैं। नई ज्वाइनिंग से पार्टी संगठन को और मजबूती मिलेगी। अब तक भाजपा-जजपा व अन्य दलों से करीब 35 पूर्व विधायकों समेत 100 बड़े नेता 2 साल के भीतर कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं।
विज्ञापन

चौधरी उदयभान ने कहा कि आने वाले दिनों में कुछ और बड़ी ज्वाइनिंग पार्टी में होने जा रही हैं। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद सत्ताधारी भाजपा में ऐसी भगदड़ मचेगी कि उसके पास चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार तक नहीं होंगे। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह भाटी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी ने पूरे देश की तरह भाजपा के खिलाफ हरियाणा में भी इंडिया गठबंधन को समर्थन का फैसला लिया है। इस मौके पर सुरेंद्र भाटी के साथ पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष टीएस गौड़, प्रवक्ता ब्रह्मदत्त शर्मा, प्रदेश महासचिव कृष्णपाल सौरैत, जिला अध्यक्ष केशव देव सिंह समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें