फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बैंक घोटाले के आरोपित विक्रम वधवा को होटल ले जाने पर चार्जशीट दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
जगमेहर और सुरिंदर पर भ्रष्टाचार की धारा हटाई, जांच में पैसे के लेनदेन का नहीं मिला सबूत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


चंडीगढ़। 661 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले के आरोपित रियल एस्टेट इन्वेस्टर विक्रम वधवा को जेल से अस्पताल और फिर होटल ले जाने के मामले में सेक्टर-17 थाना पुलिस ने जिला अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। जांच में दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ पैसे के लेनदेन का ठोस सबूत नहीं मिला। इसके चलते सब-इंस्पेक्टर जगमेहर और एएसआई सुरिंदर के खिलाफ भ्रष्टाचार की धारा चार्जशीट से हटा दी गई।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को नामजद किया है। इनमें जगमेहर, सुरिंदर के अलावा जेल में बंद विचाराधीन कैदी विक्रम वधवा और उसके बेटे करण वधवा व कुणाल वधवा शामिल हैं। पुलिस के अनुसार तबीयत खराब होने पर अदालत की अनुमति से विक्रम वधवा को सेक्टर-16 सरकारी अस्पताल ले जाया गया था। उपचार के बाद उसे जेल पहुंचाने की जिम्मेदारी दोनों पुलिसकर्मियों की थी। आरोप है कि वे उसे जेल ले जाने के बजाय निजी वाहन से सेक्टर-17 स्थित होटल सिटीहार्ट ले गए, जहां वह परिवार के सदस्यों समेत अन्य लोगों से मिला। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने होटल में हुई मुलाकातों और दोनों पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच की। हालांकि भ्रष्टाचार के लिए रकम के लेनदेन का ठोस साक्ष्य नहीं मिला। अब अदालत चार्जशीट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें