फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार निजी अस्पतालों का आरोप.. डी-टाइप सिलिंडर के लिए दोगुने पैसे मांग रही रिफिलिंग एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन की सप्लाई को देखने वाले यूटी प्रशासन के अधिकारी पीसीएस जगजीत सिंह ने शनिवार को निजी अस्पतालों के साथ एक बैठक की। बैठक में चार अस्पतालों ने शिकायत की है कि डी-टाइप ऑक्सीजन का सिलिंडर भरने के लिए रिफिलिंग एजेंसी गैरकानूनी तरीके से उनसे दो से तीन गुने पैसे वसूल रही है।
विज्ञापन

बैठक के बाद जगजीत सिंह यह जानकारी पूरे शहर में ऑक्सीजन सप्लाई के नोडल अधिकारी यशपाल गर्ग को दी। गर्ग द्वारा पत्र लिखकर बताया गया है कि चार निजी हॉस्पिटल मुकुट अस्पताल, हीलिंग अस्पताल, केयर पार्टनर्स अस्पताल और अपोलो अस्पताल का आरोप है कि डी-टाइप ऑक्सीजन सिलिंडर के लिए इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित सुपर एजेंसीज द्वारा 600 से 800 रुपये लिये जा रहे हैं। अस्पतालों को मजबूरन ये पैसे चुकाने पड़ रहे हैं, क्योंकि उन्हें ऑक्सीजन की बेहद जरूरत है और कहीं और से वह भरवा नहीं सकते हैं। हालांकि डी-टाइप ऑक्सीजन सिलिंडर भराने के लिए प्रशासन ने 295 रुपये व 12 प्रतिशत अतिरिक्त जीएसटी का दाम तय किया है। इसके बावजूद गैरकानूनी तरीके से ऑक्सीजन रिफिलिंग वेंडर ज्यादा पैसे वसूल रहे हैं। इस मामले पर प्रशासन के अधिकारियों की तरफ से सुपर एजेंसी से संपर्क करने की भी कोशिश की गई, लेकिन वह बैठक में शामिल नही हुए। यशपाल गर्ग ने चारों अस्पतालों को सलाह दी है कि वह सभी एजेंसी के खिलाफ लिखित में प्रशासन को शिकायत दें। इसके अलावा उन्होंने जगजीत सिंह को इस पूरे मामले की जांच सौंप दी है। गर्ग ने कहा है कि अगर आरोप सच साबित होते हैं तो वेंडर को बख्शा नहीं जाएगा और एफआईआर दर्ज कराने तक की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें