फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: मुख्तार अंसारी की बढ़ी मुश्किलें, रंगदारी मामले में आरोप तय, बिल्डर को धमका कर मांगे थे 10 करोड़

Thu, 20 Apr 2023 09:56 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मुख्तार अंसारी इस समय यूपी की बांदा जेल में बंद है। उसके खिलाफ 2019 में मोहाली के एक नामी बिल्डर ने पुलिस को शिकायत दी थी। उसका आरोप था कि अंसारी ने 10 करोड़ की रंगदारी मांगी है। फोन करने वाले ने अपना नाम मुख्तार अंसारी बताया था।
विज्ञापन
माफिया मुख्तार अंसारी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाली के बिल्डर को फोन कर 10 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में नामजद यूपी के बाहुबली मुख्तार अंसारी के खिलाफ मोहाली अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई सुनवाई में आरोप तय हो गए हैं। इस मामले में अब अभियोजन पक्ष की गवाही शुरू होगी। मामले की अगली सुनवाई 26 अप्रैल निश्चित की गई है।

विज्ञापन


मुख्तार अंसारी इस समय यूपी की बांदा जेल में बंद है। उसके खिलाफ 2019 में मोहाली के एक नामी बिल्डर ने पुलिस को शिकायत दी थी। उसका आरोप था कि अंसारी ने 10 करोड़ की रंगदारी मांगी है। फोन करने वाले ने अपना नाम मुख्तार अंसारी बताया था। इसके बाद मटौर पुलिस ने उस पर केस दर्ज कर लिया है। इसके बाद पुलिस उसे यूपी की जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई थी। 10 मार्च को मोहाली पुलिस ने अंसारी के खिलाफ आईपीसी की धारा -386, 506 व 201 के तहत चार्जशीट दाखिल की थी।

बता दें कि पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार के समय अंसारी को रोपड़ जेल में दो साल तीन महीने तक ऐसी बैरक में रखा गया, जहां 25 कैदी रह सकते थे। आरोप है कि उस बैरक में अंसारी को वीआईपी सुविधाएं दी गईं और उसकी पत्नी भी साथ रही। इस मामले ने पंजाब में उस समय तूल पकड़ा जब कैप्टन सरकार में अंसारी की सुप्रीम कोर्ट में पैरवी की खातिर नियुक्त वकील की 55 लाख रुपये फीस अदा करने की जिम्मेदारी आप सरकार पर आ गई। आप सरकार ने साफ कहा कि वह किसी अपराधी के लिए जनता का पैसा बर्बाद नहीं करेगी। 
विज्ञापन


कांग्रेस ने अंसारी को जेल में मेहमान बनाकर रखाः आप
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह ने कहा है कि राज्य की पिछली कांग्रेस सरकार ने सूबे की जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को बचाने के लिए सरकारी खजाने में बड़े स्तर पर हेराफेरी की। कंग ने कहा कि जनता के पैसे के दुरुपयोग का इससे बड़ा उदाहरण क्या होगा कि कांग्रेस सरकार ने मुख्तार अंसारी को जेल में मेहमान बनाकर रखा था। 

कांग्रेस के राजनीतिक संरक्षण से जहां लोगों के टैक्स के पैसे का दुरुपयोग हुआ, वहीं इससे गैंगस्टरवाद का भी जन्म हुआ, जिसे कांग्रेस नेताओं ने आगे बढ़ाया। जेलों को ‘सेफ हाउस’ बनाने वालों का सच अब सामने आ गया है। इसके अलावा अपराध और नशे की तस्करी में शामिल कुछ वर्दीधारी लोगों के गठजोड़ को भी सरकार ने तोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब को बर्बाद करने की साजिश में जो भी शामिल होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें