चार साहिबजादे 2 मूवी का चंडीगढ़ में पोस्टर लॉन्च
- फोटो : अमर उजाला
चार साहिब जादे 2 राईज ऑफ बंदा बहादुर एनिमेशन मूवी है। इसमें सिख इतिहास की जीती जागती कहानी देखने को मिलेगी। यह कहना है, मूवी के निर्देशक हैरी बवेजा का। चार साहिब जादे की अपार सफलता को देखते हुए उन्होंने फिल्म का दूसरा भाग (चार साहिब जादे 2 राईज ऑफ बंदा बहादुर) तैयार किया है।
इसे नवंबर में रिलीज किया जाएगा। अभी इसका निर्माण कार्य चल रहा है। हैरी बवेजा चंडीगढ़ के सेक्टर 31 स्थित सीआईआई में मूवी का पोस्टर लॉन्च करने पहुंचे थे। इस मौके पर इस फिल्म के निर्माता परमजीत बवेजा, एसजीपीसी के प्रधान सरदार अवतार सिंह मक्क्ड, सरदार परमजीत सिंह खालासा भी मौजूद रहे।
इस मौके पर हैरी बवेजा ने बताया कि चार साहिब जादे 2 राईज ऑफ बंदा बहादुर मूवी का पहला हिस्सा भारत में तो दूसरा हिस्सा विदेश में शूट किया गया। चार साहिब जादे की कहानी जहां पर खत्म हुई है, वहीं से इसका दूसरा भाग की शुरूआत होती है।
हैरी बवेजा ने बताया कि चार साहिबजादे फिल्म को देश ही नही विदेशों में भी सराहा गया। इसमें सिख हिस्ट्री के बारे में बताया गया, जिसे युवायों ने काफी पंसद किया। सरदार परमजीत सिंह खालसा ने चार साहिबजादे की तारीफ करते हुए कहा कि बंदा बहादुर की शहीदी और उनके चार साहिबजादे के बारे में हैरी ने फिल्म में जो कुछ भी और जैसे दिखाया है, वह सराहनीय है।
फिल्म से न केवल सिख इतिहास के बारे ने लोगों को जानकारी मिलेगी, बल्कि काफी कुछ सीखने को भी मिलेगा। मैंने फिल्म का पहला भाग देखा है। मुझे पूरा यकीन है कि दूसरा भाग इससे भी शानदार होगा। आठ जून को इसका ट्रेलर लांच किया जाएगा। यह फिल्म पंजाबी, हिन्दी, अंग्रेजी में रिलीज की जाएगी।