फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संकट के लिए विधायक को सौपा चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा : 21 अप्रैल सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी की ओर से कोरोना रिलीफ फंड में 31 रुपए का चेक दिया है। सोसाइटी के अध्यक्ष मदन लाल व अन्य सदस्यों ने विधायक हरविंद्र कल्याण को चेक सौंपा। विधायक हरविंद्र कल्याण ने कोरोना संकट में योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के योगदान के लिए सभी को आगे आना चाहिए। कोरोना संक्रमण के कारण लगे लॉकडाउन से देश व प्रदेश आर्थिक संकट के दौरान से गुजर रहा है। ऐसे में समाजसेवी व कंपनियां भी रिलीफ फंड में खुलकर दान कर रही है।  सोसाइटी के अध्यक्ष मदन लाल ने कहा कि कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे है। लोगों को इस संकट के दौरान प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। प्रशासन ने लोगों को घरों से बाहर ना निकलने की हिदायतें दी है, लेकिन लोग फिर भी नियमों को तोड़ रहे है, जो कि गलत है। कोरोना एक वैश्विक महामारी है। इसलिए हम सबका फर्ज बनता है कि हम खुद तो इस महामारी से बचे और दूसरों को भी इसके संक्रमण से बचाए।इस अवसर पर सीनियर सिटीजन के सदस्य श्री कृष्ण शर्मा, ईश्वर दास, हरीश गाबा आदि मौजूद रहे। फोटो कैप्शन-सीनियर सिटीजन सोसाइटी के सदस्य विधायक हरविंद्र कल्याण को चेक सौपते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें