फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP नेताओं के लिए अगले 3 दिन बेहद महत्वूपर्ण

Tue, 24 Jun 2014 01:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब भाजपा नेताओं के लिए आने वाले तीन दिन बहुत महत्वपूर्ण हैं। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जेपी नड्डा, पंजाब भाजपा प्रभारी शांता कुमार और सह प्रभारी श्याम जाजू लोकसभा चुनाव से संबंधित समीक्षा कमेटी की रिपोर्ट पर विस्तृत विचार-विमर्श करेंगे,
विज्ञापन


वहीं प्रदेश के भाजपा मंत्रियों और संगठन नेताओं पर फेरबदल की तलवार भी लटकी रहेगी। यह तीनों नेता मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंच जाएंगे और बुधवार, वीरवार को विभिन्न बैठकों का सिलसिला चलेगा।

अकाली-भाजपा गठबंधन पर तैयार होगी समीक्षा रिपोर्ट

लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी लहर के बावजूद पंजाब में अकाली-भाजपा गठबंधन के असंतोषजनक प्रदर्शन पर समीक्षा के लिए पूर्व प्रदेशाध्यक्ष बलरामजी दास टंडन की अगुवाई में गठित कमेटी की रिपोर्ट इन नेताओं को सौंपी जाएगी।

इस रिपोर्ट पर विचार-विमर्श के बाद बदलाव से संबंधित निर्णय 26 जून तक हो जाने की संभावना है। प्रदेश प्रभारी शांता कुमार ने बातचीत में कहा कि हर बैठक  के दौरान हर पहलू पर विचार-विमर्श किया जाएगा। जो भी निर्णय लेना है, उसी दौरान ले लिया जाएगा।

अपने इस चंडीगढ़ दौरे के दौरान पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल से मुलाकात करने की बात भी शांता कुमार ने कही। इस दौरान मंत्रिमंडल और प्रदेश भाजपा के संगठनात्मक ढांचे में बदलाव की संभावनाएं बहुत अधिक हैं।
विज्ञापन

इनकी खुल सकती है किस्मत

मंत्रिमंडल में बदलाव की स्थिति में जिन नेताओं की लॉटरी खुलने की संभावना व्यक्त की जा रही है, उनमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे मनोरंजन कालिया, अश्वनी शर्मा के साथ ही मौजूदा मुख्य संसदीय सचिवों केडी भंडारी और सोम प्रकाश के नाम शामिल हैं। ऐसे में मुख्य संसदीय सचिवों के रूप में भी नए चेहरे सामने सकते हैं।

अब देखना है कि नंबर किसका लगता है। इस वक्त चूनी लाल भगत, मदन मोहन मित्तल, सुरजीत कुमार ज्याणी और अनिल जोशी भाजपा कोटे के कैबिनेट मंत्री हैं, जबकि भंडारी और सोम प्रकाश सहित डॉ. नवजोत कौर सिद्धू मुख्य संसदीय सचिवों के रूप में सरकार का हिस्सा हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें