फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर चुनावः प्रभात झा के सामने दावेदारी पेश करने पहुंचीं चंद्रवती शुक्ला, लॉबिंग के प्रयास तेज

Mon, 23 Dec 2019 03:55 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Prabhat jha
विज्ञापन
मेयर पद के लिए चंद्रवती शुक्ला चंडीगढ़ के भाजपा प्रभारी प्रभात झा के सामने दावेदारी करने पहुंचीं। उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों की संख्या को देखते हुए चंद्रवती शुक्ला ने चंडीगढ़ में कोई जिम्मेदारी वाला पद देने की मांग की है। उन्होंने दावा किया है कि कई पार्षद उनके पक्ष में हैं, इसलिए उनके नाम को पार्टी में प्रमुखता से उठाया जाना चाहिए।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार चंद्रवती शुक्ला ने मेयर पद के लिए अपना मैदान तैयार कर लिया है। एक ओर उनके पति गोपाल शुक्ला पार्षदों के बीच जाकर अपनेपक्ष में माहौल बना रहे हैं, वहीं चंद्रवती शुक्ला पार्टी हाईकमान के पास जाकर अपना पक्ष रख रही हैं। चंद्रवती शुक्ला का कहना है कि उनका न कोई पुराना विवाद रहा है और शुरू से ही भाजपा का दामन थामे रखा है। इतने सालों तक भाजपा में सक्रिय कार्यकर्ता रहने का परिणाम उन्हें मिलना चाहिए।

वहीं चंडीगढ़ में उत्तर प्रदेश और बिहार लोगों की संख्या काफी अच्छी है। ऐसे में उनका समर्थन भी पार्षद को काफी आसानी से मिल जाएगा। चूंकि प्रभात झा भी बिहार से आते हैं, इसलिए चंद्रवती शुक्ला अपना नाम पार्टी हाईकमान के बीच रखने की मांग की है। मोहाली के एक पार्टी पार्षद ने दावा किया है कि चुनाव में चंद्रवती शुक्ला को कोई बड़ी जिम्मेदारी देने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन


संगठन मंत्री के सामने प्रभात झा ने दिया आश्वासन
पूर्वांचल के नेता के रूप में चंद्रवती शुक्ला को स्थापित करने के लिए प्रभात झा ने चंडीगढ़ केसंगठन मंत्री दिनेश कुमार को भी कहा है। चूंकि संगठन मंत्री भी पूर्वी उत्तर प्रदेश से आते हैं, इसलिए पूर्वांचल के नेता के रूप में चंद्रवती शुक्ला अपना दावा पेश कर रहीं हैं। मामले में चंद्रवती शुक्ला ने बताया कि पांच जनवरी को प्रभात झा को चंडीगढ़ आना है। वहीं डड्डूमाजरा में आयोजित कार्यक्रम में किरण खेर से भी चंद्रवती शुक्ला ने चर्चा की थी।
विज्ञापन

दावेदारी के लिए पार्षद भिड़ाने लगे जुगत

जैसे जैसे मेयर चुनाव नजदीक आ रहे हैं, पार्षद अपनी दावेदारी पेश करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। सांसद किरन खेर और प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन के प्रत्येक कार्यक्रम में पार्षद पहुंच रहीं हैं। मौका मिलने पर चुनाव संबंधी चर्चाएं भी कर रहीं हैं। मेयर चुनाव के लिए महज 19 दिन बचे हैं, ऐसे में अपनी दावेदारी के साथ ही पार्षदों को भी अपने पक्ष में करने की कोशिशें जारी हैं। मेयर चुनाव के लिए राजबाला मलिक, सुनीता धवन, हीरा नेगी के बीच कड़ा मुकाबला है।

ऐसे में चंद्रवती शुक्ला की दावेदारी ने मुकाबले को और रोमांचक बना दिया है। महिला सीट आरक्षित होने के कारण महिला पार्षद अपने पत्रा में माहौल बनाने की पूरी कोशिश कर रहीं हैं। 20 दिसंबर को डंपिंग ग्राउंड मे कचरा प्रोसेस मशीन का उद्घाटन करने पहुंची सांसद से महिला पार्षदों ने काफी देर तक बातचीत की। वहीं शाम को प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम में भी महिला पार्षद पहुंची हुई थीं।

शनिवार को धनास के कम्यूनिटी सेंटर के उद्घाटन में पहुंची सांसद के कार्यक्रम में भी भाजपा की कई महिला पार्षद मौजूद थीं। चूंकि भाजपा के पास इस समय बहुमत से ज्यादा वोट हैं, लेकिन दावेदारों की संख्या ने एक बार फिर गुटबाजी का डर पार्षदों के मन में बना दिया है। क्यों कई बार जीत और हार का अंतर एक या दो वोट भी रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष चुनाव और मेयर चुनाव से बड़ी हलचल
पहले प्रदेश अध्यक्ष चुनाव 15 दिसंबर तक होना था। उसके बाद मेयर चुनाव होना था। इसलिए पार्षद प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के बाद अपने लिए मैदान तलाशने के चक्कर में थे, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष चुनाव की तिथि बढ़ने से मेयर चुनाव में हलचल बढ़ गई, क्योंकि मेयर चुनाव के बाद ही प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होना है। ऐसे में टंडन गुट और खेर गुट अपना ध्यान मेयर चुनाव पर लगाए हुए हैं। साथ ही मेयर पद के लिए दावेदारों ने भी अपने लिए मैदान तैयार करना शुरू कर दिया है। हालांकि इन दो गुटों के अलावा पूर्व सांसद सतपाल जैन गुट की भी चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें