चंडीगढ़। 15 अगस्त को लेकर चंडीगढ़ पुलिस शुक्रवार को सुबह 8.30 से 9 बजकर 15 मिनट बजे तक सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में रिहर्सल करेगी। इसे लेकर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि पंजाब राजभवन से सेक्टर-5/6/7/8 चौक (हीरा सिंह चौक), सेक्टर-4/5/8/9 चौक से सेक्टर 3/4/9/10 चौक (न्यू बैरिकेड चौक) से दाएं मुड़कर सीधे सेक्टर-1/3/4 चौक (ओल्ड बैरिकेड चौक) पहुंचे। इसके बाद बाएं मुड़कर सीधा सेक्टर-3 स्थित वॉर मेमोरियल पहुंचे। वॉर मेमोरियल बोगनवेलिया गार्डन सेक्टर-3 से ओल्ड बैरिकेड चौक और दाएं मुड़कर मटका चौक, सेक्टर-16/17 लाइट प्वाइंट से लेफ्ट मुड़कर लायंस लाइट प्वाइंट और दाएं मुड़कर सेक्टर-17 परेड ग्राउंड पहुंचे। चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने देशवासियों से अपील की है की सभी वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और पुलिस का सहयोग करें।