फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: क्विज से पीएम तक पहुंचेंगे चंडीगढ़ के युवा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के युवाओं को देश के विकास को लेकर अपनी सोच और नए विचार राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का मौका मिल रहा है। मेरा युवा भारत (माय भारत), चंडीगढ़ की ओर से युवाओं को विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। इस पहल के तहत चयनित युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष सीधे अपने विचार और रणनीतिक सुझाव रखने का अवसर मिलेगा। जिला युवा अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय संवाद में शामिल होने के लिए युवाओं को सबसे पहले ऑनलाइन विकसित भारत क्विज में भाग लेना होगा। यह बहु-स्तरीय चयन प्रक्रिया का पहला चरण है। पात्र युवा मेरा भारत पोर्टल पर पंजीकरण कर ऑनलाइन क्विज में हिस्सा ले सकते हैं।
ऐसा रहेगा चयन का सफर
ऑनलाइन क्विज में सफल प्रतिभागी अगले चरण में निबंध लेखन चुनौती में शामिल होंगे। इसके बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवा राष्ट्रीय स्तर पर नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचेंगे और देश के विकास से जुड़े अपने विचार रखने का अवसर पाएंगे।
विज्ञापन

इन मुद्दों पर मांगे जा रहे सुझाव
युवाओं से विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर व्यावहारिक और प्रभावी सुझाव मांगे जा रहे हैं। इनमें तकनीकी नवाचार, सतत विकास, सुशासन, महिला नेतृत्व वाला विकास और युवा उद्यमिता जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं। युवाओं को ऐसे समाधान और विचार देने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिन्हें देश के विकास में उपयोगी बनाया जा सके।
विज्ञापन

पात्र युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में क्विज में भाग लेने का आह्वान
इस पहल में 15 से 29 वर्ष की आयु के भारतीय नागरिक हिस्सा ले सकते हैं। जिला युवा अधिकारी विनय कुमार ने चंडीगढ़ के पात्र युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में क्विज में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश के भविष्य को आकार देने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। इच्छुक युवा mybharat.gov.in पोर्टल पर पंजीकरण कर विकसित भारत क्विज में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें