फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: राज्यपाल एवं प्रशासक के नेतृव में चंडीगढ़ का खेल विजन मजबूत - संजय टंडन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रशासक की खेल सलाहकार परिषद की स्थायी समिति की 14वीं आंतरिक बैठक बुधवार को 22 अप्रैल को सेक्टर-42 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के यूटीसीए के पूर्व प्रधान संजय टंडन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सौरभ कुमार अरोड़ा, पीसीएस, शिव सिंह (बॉक्सिंग कोच) तथा चंडीगढ़ के 18 विभिन्न खेल संघों जिनमें क्रिकेट, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, वेटलिफ्टिंग आदि शामिल हैं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान निदेशक खेल सौरभ कुमार अरोड़ा ने विभाग की प्रमुख पहलों एवं उपलब्धियों का विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा लंबित नकद पुरस्कार एवं खेल छात्रवृत्तियों का सफलतापूर्वक वितरण किया गया है। वर्ष 2023-24 के लिए लगभग 20 करोड़ रुपये तथा वर्ष 2024-25 के लिए 2.5 करोड़ रुपये की राशि पात्र खिलाड़ियों को वितरित की जा चुकी है। इस अवसर पर संजय टंडन ने सुझाव दिया कि खेल कैलेंडर वर्ष समाप्त होते ही खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार एवं छात्रवृत्ति प्रदान करने के प्रयास किए जाएं, ताकि खिलाड़ी समय पर इसका लाभ उठा सकें। साथ ही, लाभार्थियों की खेलवार सूची भी सभी खेल संघों के साथ साझा की गई तथा खिलाड़ियों को इस वित्तीय सहायता का रचनात्मक उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। निदेशक खेल ने पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान पूर्ण किए गए बुनियादी ढांचा विकास कार्यों की जानकारी भी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें