फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 48 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो ठप होगी चंडीगढ़ की सफाई व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
डीजीपी पर एक्शन की मांग पर अड़े निगम कर्मचारी, कहा-5000 से ज्यादा सफाईकर्मी करेंगे काम बंद
विज्ञापन

हर रोज शहर से निकलता है करीब 500 टन कूड़ा, ठप हुआ तो फैलेगा संकट

माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। हरियाणा के आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार की आत्महत्या मामले ने अब चंडीगढ़ में भी आंदोलन की आग भड़का दी है। नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन ने प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि अगर हरियाणा के डीजीपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप कर दी जाएगी।
रविवार को संत रविदास भवन में दलित समाज की ओर से आयोजित महापंचायत में यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया। यूनियन के पूर्व प्रधान कृष्ण कुमार चड्ढा ने कहा कि अगर सरकार ने 48 घंटे में कोई कदम नहीं उठाया, तो कर्मचारी सड़कों पर उतरेंगे और कूड़ा उठाने, सफाई व सीवर सेवाएं बंद कर दी जाएंगी।
विज्ञापन


5000 कर्मचारी करते हैं 500 टन कचरे का निस्तारण
चंडीगढ़ में करीब 5000 से अधिक सफाईकर्मी कार्यरत हैं, जिनमें अधिकांश वाल्मीकि समाज और दलित वर्ग से आते हैं। ये न केवल सफाई बल्कि सीवर, कचरा परिवहन और डंपिंग जोन तक ट्रांसपोर्टेशन की जिम्मेदारी भी संभालते हैं। शहर में हर दिन करीब 500 टन कचरा निकलता है, जिसे डड्डू माजरा डंपिंग साइट तक पहुंचाया जाता है।

यह अब सम्मान और न्याय की लड़ाई है
यूनियन ने कहा कि अब यह आंदोलन सिर्फ कर्मचारियों का नहीं बल्कि समाज के सम्मान और न्याय की लड़ाई है। उनका कहना है कि जब एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के साथ ऐसा व्यवहार हो सकता है तो आम एससी कर्मचारियों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

यूनियन ने स्पष्ट किया कि अगर प्रशासन ने मांगों पर ठोस कदम नहीं उठाया तो आंदोलन शहरव्यापी विरोध में बदलेगा और जरूरत पड़ी तो मुख्य स्थानों पर कूड़ा डालकर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें