फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चंडीगढ़ के रैभव सरोहा ने यूपी के ऋषी यादव को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शीर्ष वरीयता प्राप्त दिल्ली के रियान शर्मा ने चंडीगढ़ के शौर्य काे 2-0 के से हराकर सीएलटीए आएटा नेशनल सीरीज टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे राउंड में पहुंच गए हैं। टूर्नामेंट का आयोजन सेक्टर-10 स्थित चंडीगढ़ लॉन टेनिस स्टेडियम में किया जा रहा है। सोमवार को खेले गए लड़कों के वर्ग में रियान ने शौर्य को पहले सेट में 6-1 और दूसरे सेट में 6-1 से मात दी। दूसरे मैच में चंडीगढ़ के रैभव सरोहा ने उत्तर प्रदेश के ऋषी यादव को 1-6, 6-3, 6-2 से हराया। ईवान लूथरा ने रोनित भल्ला को 6-7, 7-6, 6-1 से पराजित किया। इसके साथ ही देवांशू, वरुण, अर्णव, फतेहयाब सिंह, श्रेयांस, गुरबाज, कनिष्क यादव, आर्यन, नीरज, यशस्वी, अरमान, जेविन अशोक, विवान, कार्तिकेय, प्रेम यादव, आयुषमान, मयंक शर्मा, देव प्रकाश ने अपने मुकाबलों में जीत दर्ज करते हुए दूसरे दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

जपलीन कौर ने सान्या को दी मात
लड़कियों के अंडर-18 आयु वर्ग में चंडीगढ़ की जपलीन कौर ने अपने ही शहर ही सान्या को 7-6 व 6-2 से मात देकर अगले दौर में पहुंची। पंजाब की आफरीन ने अपने ही शहर की एकम शेरगिल को 6-1, 6-0, चंडीगढ़ की कृतिका ने महाराष्ट्र की मानसी को 7-5, 6-1, पंजाब की सिदक कौर ने यूपी की अर्शिया खन्ना को 7-5, 6-0, पंजाब की मनमीत ने पंजाब की अहाना भल्ला को 6-4, 6-3 से, हरियाणा की अविका यादव ने चंडीगढ़ की दिशिता को 6-1 व 6-0 से मात देकर अगले राउंड में जगह बनाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें