फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: फ्रांस में फिर बिका चंडीगढ़ का हेरिटेज फर्नीचर, दो कुर्सी की पांच लाख रुपये लगी बोली

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर का हेरिटेज फर्नीचर विदेशों में नीलाम हो रहा है। नई नीलामी फ्रांस में एंटिबेस शहर में हुई है, जिसमें चंडीगढ़ की दो हेरिटेज कुर्सियां पांच लाख रुपये में बिकी हैं। पिछले डेढ़ महीने में पांच बार विदेश में नीलामी हो चुकी है लेकिन प्रशासन अभी भी हाथ पर हाथ धरे बैठा है, जबकि प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित भी इस मामले को देखने के निर्देश जारी कर चुके हैं।
विज्ञापन

चंडीगढ़ हेरिटेज आइटम्स प्रोटेक्शन सेल के सदस्य अजय जग्गा का कहना है कि उन्होंने इस नीलामी की जानकारी पहले ही केंद्रीय विदेश मंत्री समेत अन्य को दे दी थी लेकिन बावजूद इसके नीलामी को नहीं रोका जा सका। उनका कहना है कि फ्रांसीसी अधिकारी मदद और सहयोग के लिए तैयार हैं लेकिन वे कह रहे हैं कि पहले अपने देश में जांच शुरू करके कार्रवाई करें और उसके बाद उसने आउटपुट पूछा जाए। जग्गा ने अब फिर मामले की शिकायत विदेश मंत्री एस. जयशंकर और केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी को की है और और गंभीरता से मामले की जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी नीलामी को रोकने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए और फर्नीचर की संभाल के लिए संसद को कोई फैसला लेना चाहिए। एमएचए ने हेरिटेज फर्नीचर की नीलामी पर रोक लगा रखी है, फिर भी नीलामी विदेश में जारी है। कहा कि हेरिटेज फर्नीचर की ऐसी सभी नीलामी को रोकने के साथ ही इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए कि आखिरकार देश से बाहर ये हेरिटेज फर्नीचर पहुंच कैसे रहा है।



हर नीलामी में लाखों में बिकते हैं हेरिटेज फर्नीचर

चंडीगढ़ के हेरिटेज फर्नीचर हर नीलामी में लाखों रुपये के बिकते हैं। इन्हें स्विस-फ्रेंच वास्तुकार और डिजाइनर ली कोर्बुजिए और स्विस आर्किटेक्ट पियरे जेनरे को चाहने वाले मुंह मांगे दामों पर खरीदते हैं। चार नवंबर को फ्रांस में एंटिबेस शहर में हुई नीलामी में चंडीगढ़ की दो हेरिटेज कुर्सियां पांच लाख रुपये में बिकी। इससे पहले पंजाब यूनिवर्सिटी के डाइनिंग चेयर 25.16 लाख रुपये में बिके थे। 31 अक्टूबर को शिकागो, न्यूजर्सी के नीलामी घर ने चंडीगढ़ की 9 हेरिटेज आइटम्स की नीलामी की थी, जो करीब 1.17 करोड़ रुपये में बिके थे। इस नीलामी में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की कमेटी चेयर्स जो करीब 7 लाख 86 हजार रुपये में बिके। वहीं स्टैंडर्ड फ्लोर लैंप 7.86 लाख, डेस्क आर्म चेयर 8.38 लाख, स्टूल और आर्म चेयर 18.87 लाख, एमएलए फ्लैट बिल्डिंग के बेंच 1.57 लाख, पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूल 5.24 लाख, चंडीगढ़ के एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग के डे-बेड 15.73 लाख, कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर के स्टूल 9.26 लाख रुपये में बिके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें