फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कनाडा टीम की कमान संभालेंगे चंडीगढ़ के अंगद भाटिया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर से क्रिकेट के गुर सीखने के बाद अंगद भाटिया कनाडा टीम की कप्तानी करेंगे। इसी माह 18 मार्च से अमेरिका अमेरिकन कॉलेज क्रिकेट नेशनल टूर्नामेंट खेला जा रहा है। शहर के लिए यह गर्व की बात है कि यहां से क्रिकेट की बारीकियां सीखने के बाद अंगद भाटिया इस टूर्नामेंट में कनाडा की टीम की कप्तानी करेंगे। सेक्टर-26 स्थित सेंट जोंस स्कूल से इस खिलाड़ी अपनी पढ़ाई करते हुए वर्ष 2011 में कोच रॉकी शिंदरा से क्रिकेट का प्रशिक्षण लेना शुरू किया। कड़ी मेहनत करते हुए उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार आगे बढ़ते रहे। स्कूल की टीम में खेलते हुए बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पढ़ाई के लिए कनाडा चले गए
अंगद भाटिया बीए की पढ़ाई करने के बाद उच्च शिक्षा लेने के लिए कनाडा चले गए। वहां पर रायर्सन विश्वविद्यालय में पढ़ाई की। पढ़ाई के साथ वह वहां पर क्रिकेट भी खेलने लगे। कनाडा के सभी विश्वविद्यालयों की टीमों के बीच टूर्नामेंट कराया गया जिसमें बेहतर करने प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की क्रिकेट टीम बनी। इस टीम में अंगद भाटिया का नाम शामिल था।
कोच को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
कोच रॉकी शिंदरा ने बताया कि अमेरिकन कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में अंगद भाटिया को कनाडा टीम की जिम्मेदारी मिलना बड़ी बात है। मुझे पूरी उम्मीद है कि वह इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाएगा। वह एक बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें